फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: विश्व कप से पहले आखिरी तीन टी20 भी नहीं खेलेंगे हार्दिक, IPL से पहले हो जाएंगे फिट, करेंगे वापसी

Wed, 27 Dec 2023 02:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हार्दिक ने अक्तूबर से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वह टखने की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले फिट हो जाएंगे। हार्दिक भारत की वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा थे। उन्होंने चार मैच खेले और पांच विकेट लिए थे। 19 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ लीग स्टेज के मैच के दौरान टखने में चोट लगने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। तब से वह मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

हार्दिक ने तब से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। सूर्यकुमार यादव ने सभी टी20 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जबकि केएल राहुल ने पांड्या और नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक मुंबई के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस टूर्नामेंट को जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम चयन का आधार माना जा रहा है। ऐसे में हार्दिक कप्तान रहते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रवींद्र जडेजा या श्रेयस अय्यर में से किसी एक को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जून में वेस्टइंडीज/अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम टी20 सीरीज होगी। इसके मुकाबले 11 से 17 जनवरी तक खेले जाएंगे। हाल ही में हार्दिक गुजरात टाइटंस (जीटी) से अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) में चले गए। इस ऑलराउंडर ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण साल बिताए और अपने अभियान का शानदार तरीके से नेतृत्व किया। 2022 में जीटी के डेब्यू सीजन में हार्दिक की टीम ने ट्रॉफी उठाई। वहीं, आईपीएल 2023 में एक रोमांचक फाइनल में अंतिम गेंद पर हारकर उपविजेता रहे।
विज्ञापन

हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने नया कप्तान नियुक्त किया है। ऐसे में उनके पास बड़ी जिम्मेदारी होगी। वह रोहित शर्मा के रहते कप्तानी करेंगे। रोहित की कप्तानी में 2015 में हार्दिक ने आईपीएल डेब्यू किया था। गुजरात टाइटंस के लिए 31 मैचों में, पांड्या ने 37.86 की औसत और 133 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक और 87* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। उन्होंने टीम के लिए 11 विकेट भी लिए थे, जिसमें 3/17 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। हार्दिक ने 2015-2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए 92 मैच खेले, जिसमें 153 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 27.33 की औसत से 1,476 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक और 91 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। उन्होंने टीम के लिए 42 विकेट भी लिए। हार्दिक ने अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें से चार एमआई (2015, 2017, 2019, 2020) और जीटी (2022) के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें