यूं छाए क्रुणाल पांड्या
मुंबई इंडियंस की ओर से साथ खेलने वाले क्रुणाल पांड्या पर कप्तान रोहित ने भरोसा जताते हुए पहला ओवर थमाया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। क्रुणाल ने अपने पहले ही ओवर में कॉलिन मुनरो और मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। क्रुणाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कीवी कप्तान केन विलियमसन को आउट कर न्यूजीलैंड को मैच से बाहर ही कर दिया।