फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya: क्रुणाल ने भाई हार्दिक की तारीफ की, बोले- हम सब भूल गए कि वह भी भावनाओं से भरा इंसान है

Sat, 06 Jul 2024 03:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी भावनात्मक पोस्ट में लिखा, 'हार्दिक और मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए लगभग एक दशक हो गया है। पिछले कुछ दिन हमारे लिए काफी यादगार रहे, जिसका हमने सपना देखा था।'
विज्ञापन
हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने शुक्रवार को भारत की टी20 विश्व कप जीत के दौरान हार्दिक की वापसी की सराहना करते हुए कहा कि आलोचनाओं के भंवर के बीच लोग भूल गए थे कि उनका छोटा भाई भी ‘भावनाओं से भरा इंसान’ है।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद आईपीएल के बीते सत्र में आलोचना का सामना करने वाले हार्दिक ने वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में गेंद और बल्ले से उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत इससे 2013 के बाद पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा।

क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी भावनात्मक पोस्ट में लिखा, 'हार्दिक और मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए लगभग एक दशक हो गया है। पिछले कुछ दिन हमारे लिए काफी यादगार रहे, जिसका हमने सपना देखा था।'
विज्ञापन


क्रुणाल ने कहा, 'हर देशवासी की तरह मैं भी हमारी टीम की सफलता से खुश था और मेरे भाई का इसमें अहम हिस्सा होने के कारण मैं इससे अधिक भावुक नहीं हो सकता।'

क्रुणाल ने पिछले साल हार्दिक के संघर्षों का उल्लेख किया जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग की थी। आईपीएल के 17वें सत्र में उनकी टीम तालिका में सबसे नीचे रही और खुद वह अपने प्रदर्शन से प्रभाव नहीं छोड़ सके।

क्रुणाल ने कहा, 'हार्दिक के लिए पिछले छह महीने काफी कठिन रहे हैं। वह जिस दौर से गुजरा वह उसके लायक नहीं था और एक भाई होने के नाते मुझे उसके लिए बहुत-बहुत बुरा महसूस हुआ।' उन्होंने कहा, 'हूटिंग से लेकर लोग उसके बारे में गंदी बातें कहने लग गये थे । हम सभी भूल गए कि वह भी भावनाओं से भरा हुआ इंसान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें