फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik-Natasha: नताशा के साथ खत्म हुआ हार्दिक का रिश्ता, स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी जानकारी

Thu, 18 Jul 2024 09:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce :दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। आईपीएल 2024 के दौरान नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल से भारतीय खिलाड़ी की तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि, उन्होंने बेटे के साथ वाली तस्वीरों को रहने दिया था। अब दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हार्दिक पंड्या-नतासा स्टेनकोविच - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविच से अलग होने की घोषणा की। हार्दिक ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। आईपीएल 2024 के दौरान नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल से भारतीय खिलाड़ी की तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि, उन्होंने बेटे के साथ वाली तस्वीरों को रहने दिया था। अब दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हार्दिक ने किया नताशा से अलग होने का फैसला
हार्दिक पांड्या ने नताशा से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया कि जरिए दी। उन्होंने लिखा, "4 साल तक साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए हित में है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर आपसी सम्मान और संगति का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया। हमें अगस्त्य मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम सह-पालक होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ दें जो हम कर सकते हैं। हम ईमानदारी से आपसे इस कठिन और संवेदनशील समय के दौरान हमें गोपनीयता प्रदान करने के लिए समर्थन और समझ का अनुरोध करते हैं।"
2020 में की थी कोर्ट मैरिज
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पिछले साल 14 फरवरी को नताशा स्टैनकोविच के साथ ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था।  हार्दिक ने 2019 में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह एक्ट्रेस नताशा के साथ रिलेशनशिप में थे। 2020 में दोनों ने सगाई कर ली थी और एक बच्चे के माता-पिता बन गए थे। इसके बाद 2020 में ही दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। नताशा 2020 में कोर्ट मैरिज से पहले ही गर्भवती थीं। शादी के बाद नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें