फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI Playing 11: जीत का खाता खोलने उतरेंगे गुजरात-मुंबई, हार्दिक करेंगे वापसी; वाशिंगटन को मिलेगा मौका?

Sat, 29 Mar 2025 02:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

GT vs MI Playing 11 Today Team Prediction: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें शनिवार को आमने-सामने होंगी। इस मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या भी खेलेंगे। 
विज्ञापन
हार्दिक और शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का सामना शनिवार को आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात और मुंबई दोनों ही इस मैच में जीत का खाता खोलने उतरेंगे। गुजरात को जहां अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में चार विकेट से हराया था। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
विज्ञापन

गुजरात के गेंदबाजों ने पंजाब के खिलाफ जमकर रन लुटाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम जीत के काफी करीब आ गई थी, लेकिन उसे अंत में 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात को उम्मीद होगी कि उसके बल्लेबाज एक बार फिर बड़ी पारी खेलें और उनके गेंदबाज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को कम स्कोर पर रोकने में सफल रहे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी की लोकप्रियता से सीएसके को हो रहा है नुकसान? टीम के पूर्व खिलाड़ी बोले- खेल के लिए अच्छा नहीं
 

रॉबिन मिंज को बैठना पड़ सकता है बाहर 
दूसरी तरफ, मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या खेलेंगे जो पिछले मैच में प्रतिबंध के कारण नहीं खेल सके थे। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की गेंदबाजी इकाई संघर्ष करते हुए दिखी। इस दौरान पहले मैच में नियमित कप्तान हार्दिक की गैरमौजूदगी ने टीम के लिए चीजों को और मुश्किल कर दिया। हार्दिक भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में एकमात्र तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों में किसी एक से भी मैच पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी वापसी का मतलब है कि रॉबिन मिंज को शायद बाहर बैठना होगा। मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे थे।

अरशद खान का खेलना मुश्किल 
मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की टीम अरशद खान को बाहर रख सकती है और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वाशिंगटन पंजाब के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं था। उस मैच में टीम के लिए आर साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की थी। वाशिंगटन को खिलाने का फायदा यह है कि वह पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं और मध्य ओवरों में बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। गुजरात को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। जहां तक गुजरात की बल्लेबाजी का सवाल है तो टीम एक बार फिर साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर पर निर्भर होगी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'हर गेंद को हिट करना चाहता था', आक्रामक बल्लेबाजी करने को लेकर आशुतोष शर्मा ने दिया बयान

सूर्यकुमार-रोहित की फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय 
मुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट तथा वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा लय चिंता का सबब है। हार्दिक की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, जबकि जरूरत पड़ने पर वह नई गेंद से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस की एक और समस्या विकेटकीपर बल्लेबाज की है। टीम रयान रिक्लेटोन पर बहुत अधिक निर्भर है क्योंकि रॉबिन मिंज के पास इस स्तर के क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया, लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 29 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा।

गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें