फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी की रस्मों के बीच फोन पर बात करने लगा दूल्हा, भड़की दुल्हन ने उठाया यह कदम

Sat, 29 Mar 2025 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Ceremony: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही मजेदार सीन देखने को मिला, जहां शादी की रस्मों के बीच ही दूल्हे ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया और दुल्हन ने जो किया, उसे देख सब हैरान हो गए और तारीफ भी करने लगे।
विज्ञापन
शादी के दौरान दूल्हा कर रहा था फोन पर बात - फोटो : इंस्टाग्राम @ theodcouple_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो की बाढ़ सी आ जाती है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो ट्रेंड्स देखकर कभी-कभी पेट पकड़कर हंसने का मन भी होता खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन के जबर्दस्त डांस पर बने वीडियो खूब वायरल होते हैं। हालांकि, इस दौरान कई बार कुछ ऐसे पल भी कैद हो जाते हैं, जिसे देख हंसी कंट्रोल नहीं होती है। शादी का दिन प्यार और वादों से भरा होता है, अब सोचिए कि क्या हो जब दूल्हे के लिए फोन कॉल ज्यादा अहमियत रखने लगे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही मजेदार सीन देखने को मिला, जहां शादी की रस्मों के बीच ही दूल्हे ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया और दुल्हन ने जो किया, उसे देख सब हैरान हो गए और तारीफ भी करने लगे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मंडप में शादी की रस्में चल रही है और सभी खुश नजर आ रहे हैं और ठीक उसी वक्त एक रिश्तेदार आता है और दूल्हे को फोन थमा देता है। दूल्हा भी फौरन फोन थाम लेता है और जरूरी कॉल के रूप में बात करने लगता है। हालांकि, यह सब बगल में बैठी दुल्हन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। पहले तो वह दूल्हे को घूर कर सिग्नल देती हैं, लेकिन जब फिर भी दूल्हा नहीं मानता है तो वह फौरन फोन छीनकर कॉल काट देती है। दुल्हन का यह एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
 

इंटरनेट पर बटोर रहा है खूब सुर्खियां
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही तीन लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। बता दें कि वेडिंग सीजन में आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई शादी की रील वायरल होती ही रहती है।
विज्ञापन

यूजर्स ने दी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर कई यूजर्स ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक तरफ तो कई लोग दुल्हन की इस हरकत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कई यूजर दुल्हन की इस सख्ती पर नाराजगी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शादी के दिन से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं हो सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा भी क्या काम आन पड़ा कि बीच मंडप में ही फोन उठाना पड़ गया।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'काम तो कभी भी आ सकता है। अगर दूल्हे ने फोन उठाया है तो जरूर कोई न कोई अर्जेंट काम होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें