फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greg Chappell: पैसे की कमी से जूझ रहे पूर्व भारतीय कोच, दोस्तों ने शुरू किया ऑनलाइन अभियान

Thu, 26 Oct 2023 09:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

चैपल ‘हिचक’ के साथ ‘गो-फंड-मी’ अभियान के लिए राजी हुए जो उनके लिए तैयार किया गया था। इसके तहत पिछले हफ्ते मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर भोज का आयोजन किया गया जिसकी मेजबानी एडी मैग्वायर ने की और उनके भाइयों इयान और ट्रेवर ने भी इसमें शिरकत की। 
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग और ग्रेग चैपल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने खुलासा किया है कि वह वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और उनके मित्रों ने उनकी मदद के इरादे से पैसा जुटाने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह 75 वर्षीय पूर्व कप्तान 2005 से 2007 तक भारत का मुख्य कोच भी रहा और उनका कार्यकाल विवादास्पद रहा। चैपल ने स्वीकार किया कि वह मुश्किल में नहीं हैं, लेकिन अपने क्रिकेटर कॅरिअर को देखते हुए शानदार जीवन भी नहीं बिता रहे हैं। 
विज्ञापन


चैपल ने ‘न्यूज कॉर्प’ से कहा, ‘मैं बहुत बुरी स्थिति में नहीं हूं। मैं निश्चित तौर पर इस तरह नहीं दिखाना चाहता कि हम बहुत मुश्किल में हैं क्योंकि हम नहीं है लेकिन हम लग्जरी जीवन भी नहीं जी रहे हैं। मुझे लगता है कि अधिकांश लोगों को लगता है कि हमने क्रिकेट खेला इसलिए हम सभी विलासिता का जीवन जी रहे हैं। निश्चित तौर पर हम गरीब नहीं हैं लेकिन हमें आज के खिलाड़ियों जैसे फायदे भी नहीं मिल रहे।’ 

खबर के अनुसार चैपल ‘हिचक’ के साथ ‘गो-फंड-मी’ अभियान के लिए राजी हुए जो उनके लिए तैयार किया गया था। इसके तहत पिछले हफ्ते मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर भोज का आयोजन किया गया जिसकी मेजबानी एडी मैग्वायर ने की और उनके भाइयों इयान और ट्रेवर ने भी इसमें शिरकत की। चैपल ने कहा कि वह अपने युग के एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं जो वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें