फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aiden Markram: पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की द. अफ्रीका के कप्तान की तारीफ, कहा- वो रणनीतिक रूप से शानदार रहे

Wed, 03 Jul 2024 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल से पहले तक टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी। 
विज्ञापन
मार्करम-स्मिथ - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कप्तान एडेन मार्करम की तारीफ करे हुए उन्हें रणनीतिक रूप से माहिर बताया। दरअसल, द. अफ्रीका की टीम पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंची थी। शनिवार को भारत के हाथों उन्हें सात रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका ट्राफी जीतने का सपना एक बार फिर अधूर रह गया।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल से पहले तक टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी। स्मिथ ने कहा, "एडेन ने टूर्नामेंट के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वह रणनीतिक रूप से चतुर रहा, उसकी योजना अच्छी रहीं और वह बड़े फैसले लेने में हिचका नहीं और उसने सभी खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध भी किया।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने निश्चित रूप से पहले भी एसए20 (दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग) के दो सत्र में उनकी इस तरह की कप्तानी देखी जिसमें उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप की अगुआई करते हुए लगातार चैंपियनशिप में जीत दिलाई लेकिन अब उन्होंने इस अनुभव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें