राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने कहा कि वह आगे भी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं।
विनय ने टीम की जीत के बाद कहा, ‘मैं टूर्नामेंट में अपने अब तक के प्रदर्शन से खुश हूं। मैं आगे भी इस प्रदर्शन को जारी रखने का पूरा प्रयास करूंगा।’
विनय टूर्नामेंट में अब तक सात मैचों में 12 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा कर चुके हैं। चोट से जूझ रहे टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान की गैरमौजूदगी में विनय कुमार की जिम्मेदारी बढ़ गई है लेकिन वह इस भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं।