फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब धोनी के रूम पार्टनर थे गौतम गंभीर, सुनाई जमीन पर गद्दा बिछाकर सोने की मजेदार कहानी

Sun, 12 Jul 2020 08:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच मतभेद की खबरें जगजाहिर है। दुनिया का हर क्रिकेट प्रेमी जानता है कि भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था, लेकिन अब संन्यास के बाद राजनीति की पिच पर उतर चुके गंभीर ने माही के बारे में जो बताया है वो भी शायद ही किसी को पता होगा।
विज्ञापन

2 of 4
गौतम गंभीर एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
विकट हालातों में भी विकेट के पीछे कैप्टन कूल हमेशा नई रणनीति बनाते रहते हैं। गौतम गंभीर ने ऐसे महान क्रिकेटर के साथ कमरा शेयर करने की यादों को स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर साझा किया। दरअसल, गंभीर एक सीरीज के दौरान धोनी के रूम पार्टनर थे। उस श्रृंखला को याद करते हुए गंभीर कहते हैं, 'हम एक माह से अधिक समय तक रूममेट थे। इस दौरान हम अधिकतर बालों को लेकर बात करते थे, क्योंकि तब धोनी के बाल बड़े-बड़े हुआ करते थे।'
विज्ञापन

3 of 4
गौतम गंभीर और एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
खब्बू बल्लेबाज ने बताया कि आप एक व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानते हैं, जब आप उनके साथ एक कमरा साझा करते हैं। गंभीर ने कहा, 'मुझे याद है कि हम एक बार फर्श पर सो रहे थे, क्योंकि पहले हफ्ते में हमारे पास एक बहुत छोटा कमरा था, जिसके बाद कमरा छोटे होने की वजह से हमने पलंग बाहर निकाल दिए और जमीन पर ही गद्दे बिछाकर सो गए, वो एक शानदार लम्हा था।'
विज्ञापन

4 of 4
धोनी और गंभीर - फोटो : ट्विटर
गंभीर ने बतौर कप्तान धोनी की सफलता का श्रेय सौरव गांगुली, जहीर खान औऱ उनकी खुशकिस्मती को भी दिया। बकौल गंभीर, 'धोनी टेस्ट क्रिकेट में सफल कप्तान इसलिए बन सके, क्योंकि उनके पास जहीर जैसे पेसर थे। 2011 विश्वकप में टीम का संयोजन इतना बेहतर इसलिए था क्योंकि सौरव गांगुली ने सहवाग, युवराज, भज्जी, जैसे खिलाड़ी तैयार करने में बहुत मेहनत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें