फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gambhir vs Sreesanth: 'सब ध्यान खींचने के लिए...', लड़ाई के बाद गौतम का पोस्ट, श्रीसंत ने लगाए थे 'गंभीर' आरोप

Thu, 07 Dec 2023 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गंभीर ने गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी में हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इसे श्रीसंत को जवाब माना जा रहा है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
Gautam Gambhir Cryptic Post, Sreesanth Fight, LLC 2023 Cricket Match, Clash between, two angriest cr - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और श्रीसंत बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर मैच के दौरान भिड़ गए। इनकी लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच के दौरान दोनों की भिड़ंत हुई। श्रीसंत की गेंद पर गंभीर ने कुछ चौके लगाए तो तेज गेंदबाज ने उन्हें घूर कर देखा था। इस पर दोनों के बीच शब्दों के आदान-प्रदान हुए। ओवरों के बीच ब्रेक के दौरान दोनों एकदूसरे के करीब भी पहुंच गए थे। हालांकि, साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया था। मैच के बाद श्रीसंत ने गौतम पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इसे श्रीसंत को जवाब माना जा रहा है।
विज्ञापन


गंभीर ने गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी में हैं और मुस्कुरा रहे हैं। यह उन दिनों की तस्वीर है जब गंभीर भारतीय टीम में खेल रहे थे। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- मुस्कुराइए! जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीसंत को बनाना पड़ा वीडियो
गंभीर ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। वह अपनी टीम की ओर से सर्वोच्च स्कोरर रहे। कैपिटल्स ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 211 रन ही बना सकी। मैच खत्म होने के बाद जब कैपिटल्स ने जाएंट्स को हराकर क्वालिफायर 2 में जगह पक्की की, तो श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गंभीर पर उन्होंने निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए।

श्रीसंत ने गंभीर पर लगाए बड़े आरोप
श्रीसंत इस वीडियो में यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं- मिस्टर फाइटर के साथ जो कुछ हुआ, उसके बारे में मैं कुछ स्पष्ट करना चाहता था। मिस्टर फाइटर बिना किसी कारण के अपने सभी साथियों से लड़ता है। वह वीरू भाई (वीरेंद्र सहवाग) समेत अपने सीनियर खिलाड़ियों और कई लोगों का सम्मान भी नहीं करते। ठीक ऐसा ही हुआ। बिना किसी उकसावे के वह मुझे कुछ ऐसा कहते रहे जो बहुत असभ्य है। यह बात गौतम गंभीर को कभी नहीं कहनी चाहिए थी।

'गंभीर ने मुझे-मेरे परिवार को आहत किया'
श्रीसंत ने कहा कि वह खुलासा करेंगे कि गंभीर ने मैच के दौरान उनसे क्या कहा था। उन्होंने कहा कि शब्दों ने उन्हें और उनके परिवार को आहत किया है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'मेरी कोई गलती नहीं है। देर-सबेर आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया और जो चीजें उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कही, वे स्वीकार्य नहीं हैं। मैंने अपने परिवार के साथ बहुत कुछ झेला है। मैंने आपके समर्थन से अकेले वह लड़ाई लड़ी है। अब कुछ लोग मुझे बिना किसी कारण के नीचा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने ऐसी बातें कहीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी।
गंभीर पर तंज कसने के लिए श्रीसंत ने विराट का नाम लिया
इस तेज गेंदबाज ने गंभीर पर हमला जारी रखते हुए कहा कि वह अपने सीनियर्स के साथ-साथ सहकर्मियों का भी सम्मान नहीं करते। श्रीसंत ने कहा कि अगर आप अपने ही साथियों का सम्मान नहीं करते हैं तो टीम का प्रतिनिधित्व करने का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा, 'अगर आप अपने ही सहयोगियों का सम्मान नहीं करते तो टीम या लोगों का प्रतिनिधित्व करने का क्या मतलब है। किसी इंटरव्यू में जब उनसे विराट (कोहली) के बारे में पूछा जाता है, तो वह कभी नहीं बोलते, वह कुछ और बोलते हैं। मैं इससे अधिक विस्तार में नहीं जाना चाहता। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं बहुत आहत हूं। मेरा परिवार आहत है। मैंने बुरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है।' गंभीर और श्रीसंत 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें