फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर के लिए चार क्रिकेट संघ आपस में भिड़े

Thu, 05 Sep 2013 03:24 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने को लेकर बहुत उतावले न हों, लेकिन उनके इस ऐतिहासिक मैच की मेजबानी के लिए चार क्रिकेट संघों में होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


तेंदुलकर यह ऐतिहासिक मैच अपनी धरती पर खेलें, इसके लिए बीसीसीआई ने आनन-फानन में वेस्ट इंडीज को टेस्ट सीरीज खेलने नवंबर में भारत आने का न्योता दिया।

वेस्ट इंडीज ने इस दौरे का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। लेकिन मैच कहां होंगे, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
बीसीसीआई ने भी तेंदुलकर पर डाला संन्यास का दबाव!
हालांकि, विंडीज दौरे का कार्यक्रम बनते ही बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने कोलकाता में तेंदुलकर के इस ऐतिहासिक मैच की मेजबानी करने की इच्छा जताई थी। लेकिन मास्टर ब्लास्टर के गृहनगर मुंबई ने भी अपने महान क्रिकेटर की इस यादगार मैच की मेजबानी करने की बात कही।

कोलकाता और मुंबई के अलावा दो अन्य क्रिकेट संघ गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) भी रोटेशन प्रणाली के तहत इस मैच की मेजबानी को लेकर इच्छुक है।
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अलावा जीसीए और कैब ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध करने का फैसला भी किया है। यह मैच तेंदुलकर का 200वां टेस्ट मैच होगा।

जबकि केएससीए सीरीज के दूसरे मैच के लिए मेजबानी के वास्ते बीसीसीआई से अनुरोध नहीं करेगा।
जब रिटायरमेंट लेनी होगी, तो फैंस को बता दूंगाः तेंदुलकर
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई को इस मैच की मेजबानी मिल सकती है क्योंकि यह तेंदुलकर का घरेलू मैदान है।

मुंबई को मेजबानी मिलने की संभावना के बावजूद कोलकाता अपनी दावेदारी मजबूती के साथ दावेदारी पेश कर रहा है।

कैब के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया इस समय बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष हैं, इसलिए देश के सबसे बड़े और 70 हजार दर्शकों वाले इडेन गार्डंस की दावेदारी को खारिज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें