फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Formula-1: फेरारी के कार्लोस सेंज ने जीती ऑस्ट्रेलियन ग्रांप्रि, जानें किस स्थान पर रहे वेस्टाप्पेन

Mon, 25 Mar 2024 11:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मैक्स वेस्टाप्पेन की कार के इंजन में आग लगने के कारण उन्हें जल्द ही रेस से हटना पड़ा। वेस्टाप्पेन के हटने का फायदा सेंज को मिला और उन्होंने इस रेस को जीता।
विज्ञापन
कार्लोस सेंज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेरारी के ड्राइवर कार्लोस सेंज ने फॉर्मूला-1 रेस ऑस्ट्रेलियन ग्रांप्रि जीत ली। इस तरह सेंज ने रेड बुल के सीजन की विजयी शुरुआत को समाप्त किया। मैक्स वेस्टाप्पेन की कार के इंजन में आग लगने के कारण उन्हें जल्द ही रेस से हटना पड़ा। वेस्टाप्पेन के हटने का फायदा सेंज को मिला और उन्होंने इस रेस को जीता। सेंज के बाद दूसरे स्थान पर फेरारी के ही चार्ल्स लेकलर्क रहे, जबकि मैकलेर्न टीम के नॉरिस ने तीसरे स्थान पर रहकर रेस खत्म की।  स्टकर पिस्ट्री को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


सर्जरी के कारण पिछले रेस से रहे थे बाहर
स्पेन के कार्लोस सेंज की दो सप्ताह पहले सर्जरी हुई थी और वह पिछले रेस से बाहर रहे थे। सेंज अपनी टीम के साथी लेकलर्क से 2.3 सेकेंड आगे रहे। सेंज की ग्रांप्रि में यह तीसरी जीत है और पिछले साल सिंगापुर के बाद पहली बार उन्हें जीत मिली है। वेस्टाप्पेन के लिए हालांकि यह रेस बुरे सपने जैसी साबित हुई। दूसरे लैप के बाद वेस्टाप्पेन की कार से धुंआ निकलने लगा जिस कारण उन्हें रेस बीच में ही छोड़नी पड़ी। वेस्टाप्पेन ने मुख्य रेस से पहले पोल पोजिशन हासिल किया था और वह इस रेस को जीतने के बड़े दावेदार थे। दो साल से अधिक समय के बाद यह पहली बार था जब वेस्टाप्पेन को रेस अधूरी छोड़नी पड़ी। इससे पहले उन्हें रीयर ब्रेक में दिक्कत के कारण ऐसा करना पड़ा था। वेस्टाप्पेन ने कहा, मेरी गाड़ी से धुंआ निकल रहा था। वेस्टाप्पेन ने सीजन की शुरुआत में बहरीन और सऊदी अरब में जीत दर्ज की थी। उनकी नजर पिछले साल लगातार 10 जीत दर्ज करके अपने रिकॉर्ड में सुधार करने की थी। 

लुइस हैमिल्टन की कार का इंजन हुआ फेल
यह रेस सात बार के विश्व चैंपियन ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन के लिए अच्छी यादों वाली नहीं रही। हैमिल्टन की कार का इंजन 17वीं लैप में फेल हो गया। इसके अलावा उनके साथी जॉर्ज रसेल की कार अंतिम लैप में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें