फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सिमंस को मिली नई जिम्मेदारी, युद्धग्रस्त देश को देंगे कोचिंग

Tue, 02 Jan 2018 09:19 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल सिमंस
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर फिल सिमंस को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस का कार्यकाल खत्म होने के बाद सिमंस को इस पद के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


सिमंस पहले ही अफगानिस्तान टीम से बतौर बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए थे। याद हो कि अफगानिस्तान को आईसीसी से जून में आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट मैच का दर्जा दिया गया था। 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर सिमंस के नाम की जानकारी दी। इसके साथ ही अफगान क्रिकेट बोर्ड ने मनोज प्रभाकर को गेंदबाजी कोच और मुहम्मद रमजान को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन


जोंस के कार्यकाल में अफगानिस्तान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जोंस और उनसे पहले कोच रहे इंजमाम उल हक व लालचुंद राजपूत की मेहनत का नतीजा है कि अफगानिस्तान टीम को अब टेस्ट टीम का दर्जा मिला है। 

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज सिमंस ने 2002 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। वैसे सिमंस जिम्बाब्वे, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमों को भी बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की टीम अपना पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, अभी दिन तय नहीं हुआ कि कब यह टेस्ट मैच आयोजित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें