दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके गुलाम बोदी को भ्रष्टाचार के आठ मामलों में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन पर 3,000 रैंड (202 डॉलर, करीब 14397 रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया।
राष्ट्रीय टीम के लिए तीन वनडे खेलने वाले बोदी को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने 2015 में घरेलू टी20 मैचों को फिक्स और नतीजे को प्रभावित करने की कोशिश करने के लिए 20 साल के लिए प्रतिबंधित किया है। सीएसए ने हालांकि कहा कि बोदी किसी भी मैच को फिक्स करने में सफल नहीं हुए क्योंकि उनके और साजिशकर्ताओं को नाकाम कर दिया था। बोदी ने पिछले साल खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था जिन्हें प्रिटोरिया की अदालत ने दोषी करार देने के बाद सजा सुनाई।