फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस केर्न्स: न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर की हालत नाजुक, जीवन रक्षा प्रणाली पर रखे गए

Tue, 10 Aug 2021 04:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स की तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उन्हें जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया है।
विज्ञापन
क्रिस केर्न्स - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स की तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उन्हें जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में मौजूद केर्न्स को हाल ही में हृदय की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनके कई ऑपरेशन भी किए गए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। 51 वर्षीय केर्न्स एओरटिक डाइसेक्शन नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और लगातार जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और ऐसे में उन्हें जल्दी ही सिडनी के एक बड़े अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन

 

बता दें कि क्रिस केर्न्स 90 के दशक में न्यूजीलैंड के लिए स्टार ऑलराउंडर्स में शुमार रहे हैं। उन्होंने अकेले दम पर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कीवी टीम को कई अहम मुकाबले जिताये। बात करें उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की तो उन्होंने 62 टेस्ट, 215 वनडे और 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 3320 रन बनाए और 218 विकेट हासिल किए, वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 4950 रन बनाए और 201 विकेट हासिल किए। केर्न्स ने 16 फरवरी 2006 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 

केर्न्स ने साल 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ 113 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन की वजह से सौरव गांगुली की अगुवाई में टीम इंडिया यह टूर्नामेंट जीतने से चूक गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें