राठौर की भी हो सकती है टीम में एंट्री
इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ सकते हैं। उन्हें असिस्टेंट कोच का पद दिया जा सकता है। राठौर एनसीए में द्रविड़ की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।
सिर्फ एक बार चैंपियन बनी राजस्थान
राजस्थान ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 के पहले संस्करण में टीम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चैंपियन बनी थी। अब राजस्थान को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है।