फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: इस आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं जहीर खान, मेंटर के तौर पर शामिल होने की चर्चा तेज

Wed, 21 Aug 2024 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहीर फिलहाल मुंबई इंडियंस में ग्लोबल डेवलपमेंट के प्रमुख थे। इससे पहले, वह 2018-2022 तक इसी फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक थे। लखनऊ इसलिए भी जहीर को साथ लाने के लिए उत्सुक है क्योंकि उनके कोचिंग स्टाफ से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल अब जा चुके हैं।
विज्ञापन
जहीर खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के अगले साल आईपीएल के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़ने की चर्चा तेज चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जहीर लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर की भूमिका के लिए बातचीत कर रहे हैं। लखनऊ की टीम अपने कोचिंग सेटअप को और भी मजबूत करने के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप के क्रिकेट से अच्छी तरह परिचित एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी को जोड़ने की इच्छुक है।
विज्ञापन

दो अन्य फ्रेंचाइजी भी जहीर को साथ जोड़ने के इच्छुक
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दो अन्य फ्रेंचाइजी भी विश्व कप विजेता जहीर को अनुबंधित करने की इच्छुक थीं। जहीर फिलहाल मुंबई इंडियंस में ग्लोबल डेवलपमेंट के प्रमुख थे। इससे पहले, वह 2018-2022 तक इसी फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक थे। लखनऊ इसलिए भी जहीर को साथ लाने के लिए उत्सुक है क्योंकि उनके कोचिंग स्टाफ से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल अब जा चुके हैं। मालूम हो कि मोर्कल अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बन चुके हैं और उनका करार एक सितंबर से शुरू होगा। 

लखनऊ टीम में खाली है मेंटर पद
पिछले साल के अंत में गौतम गंभीर के जाने के बाद से लखनऊ में मेंटर का पद खाली पड़ा है। गंभीर आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर बने थे और केकेआर चैंपियन बनने में सफल रही थी। गंभीर हालांकि इसके बाद राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बन गए और उन्हें एक सत्र के बाद केकेआर का साथ भी छोड़ना पड़ा। 

मेंटर होने के अलावा फ्रेंचाइजी जहीर को एक व्यापक भूमिका देने की इच्छुक है, जिसमें उन्हें ऑफ सीजन के दौरान उन्हें स्काउटिंग और खिलाड़ी कार्यक्रमों में भी शामिल किया जाएगा, जिसके लिए बातचीत चल रही है। लखनऊ के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर हैं जिन्होंने आईपीएल 2024 से पहले मुख्य कोच के रूप में एंडी फ्लावर की जगह ली थी। अपने पहले दो सीजन में प्लेऑफ में जगह हासिल करने के बाद, केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ इस साल खराब नेट रन रेट की वजह से नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई थी।
विज्ञापन

जहीर की आईपीएल में संभावित वापसी ऐसे समय में हो रही है जब टीमें मेगा नीलामी की तैयारी कर रही हैं। आईपीएल सितंबर की शुरुआत में रिटेंशन नियमों की घोषणा कर सकता है। जहीर अपने करियर के दौरान तीन फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 100 आईपीएल मैचों में शिरकत की है, जिसमें उन्होंने 7.59 की इकॉनोमी से 102 विकेट लिए हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने आखिरी बार 2017 में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जब उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने से पहले दिल्ली का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें