फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक डे: सचिन ने वीडियो शेयर कर दी सलाह, कहा- सब रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल

Wed, 23 Jun 2021 07:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मास्टर ब्लास्टर नाम से मशहूर टीम इंडिया के पू्र्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ओलंपिक डे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके एथलीटों को याद किया। 
विज्ञापन
sachin tendulkar - फोटो : instagram/sachin tendulkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ओलंपिक डे पर बयान दिया है। इस मौके पर उन्होंने सबसे गुजारिश करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना बेहद जरूरी है। कुछ भी इसे किसी कीमत पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खेल और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर साल 23 जून को इंटरनेशनल ओलंपिक डे मनाया जाता है।  

विज्ञापन


सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। जिसमें वह व्यायाम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ओलंपिक डे है, हमारे एथलीट इसलिए लंबे समय तक कठिन ट्रेनिंग करते हैं ताकि वे खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ठीक उसी तरह अगर हम लोग प्रतिदिन नियमित व्यायाम करें तो हमारा स्वास्थ्य हमेशा बेहतर रहेगा। 


इससे पहले बुधवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी जो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज ओलंपिक डे है, मैं भारत के उन सभी ओलंपिक खिलाड़ियों की प्रशंसा करता हूं जो इन खेलों में भारत का वर्षों से प्रतिनिधत्व किया, खेलों में दिए गए उनके योगदान पर हमारे देश को गर्व है, उनके इन प्रयासों से दूसरे एथलीट प्रेरित होते हैं। 
विज्ञापन



भारत ने सबसे पहले साल 1920 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अपनी टीम भेजी। उसके बाद से भारत लगातार इन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भाग ले रहा है और इस दौरान उसने 28 पदक जीते हैं। 1964 से शुरू हुए शीतकालीन ओलंपिक में भी भारत ने हिस्सा लिया और पदक जीते। साल 1968 में शुरू हुए ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों में भारत 12 पदक जीत चुका है वहीं शीतकालीन पैरालंपिक में भाग लेना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें