फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सीएम उम्मीदवार के सवाल पर भड़के शिवकुमार, कहा- कांग्रेस में फिलहाल कोई कुर्सी खाली नहीं

Wed, 23 Jun 2021 07:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस में फिलहाल कोई कुर्सी खाली नहीं है। हमारी दौड़ भाजपा को हराने और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की है। हमें मुद्दों को मोड़ने के बजाय भाजपा के खिलाफ लड़ने और उसे हराने की जरूरत है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। ऐसे में सभी पार्टियों में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर भी चर्चा हो रही है। इसी क्रम में राज्य कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फिलहाल कोई कुर्सी खाली नहीं है। हमारी दौड़ भाजपा को हराने और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की है। हमें मुद्दों को मोड़ने के बजाय भाजपा के खिलाफ लड़ने और उसे हराने की जरूरत है। हमें मिलकर काम करना है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे सीएम पद के लिए कोई जल्दी नहीं है। मेरा एजेंडा कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है, मैंने कहा है कि इसके लिए मुझे एक कदम के रूप में इस्तेमाल करें। मैंने 2-3 विधायकों के बयान देखे हैं। सिद्धारमैया सीएलपी नेता हैं, वह इस पर गौर करेंगे। यदि वह नहीं करते हैं, तो कर्नाटक में कांग्रेस अभी भी जीवित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें