फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salil Ankola: पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने कहा दुनिया को अलविदा

Fri, 04 Oct 2024 07:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। उन्होंने अपनी माता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा मां'।
विज्ञापन
सलिल अंकोला की मां का निधन हो गया। - फोटो : salilankola
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता सलिल अंकोला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। उन्होंने अपनी माता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा मां'।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कौन हैं अंकोला?
सलिल अंकोला ने महाराष्ट्र के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। 15 नवंबर 1989 को उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। बाद में उन्होंने वनडे में भी डेब्यू किया। वह 1996 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनका करियर 1997 में समाप्त हो गया जब उन्हें अपनी पिंडली में ट्यूमर के कारण 29 वर्ष की आयु में संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। तेज गेंदबाज ने एक टेस्ट में दो और 20 वनडे मैचों में 13 विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें