साल 2021 के आईपीएल सत्र पर नजर डाली जाए तो सीएसके ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल के 14वें सत्र में धोनी ने की कप्तानी कमाल की रही। उनकी कप्तानी में रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
खबरों के मुताबिक आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन दिसंबर में होगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस धोनी के भविष्य को लेकर यह कल्पना शुरू कर दी है कि टीम में उनकी भूमिका क्या रहेगी, या वह किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने इस बात का खंडन किया कि धोनी आईपीएल में दूसरी टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर धोनी सीएसके के लिए एक खिलाड़ी के रूप में नहीं खेलते हैं तो वह कोचिंग की भूमिका में बदल जाएंगे।
सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ब्रैड हॉग ने ट्वीट कर कहा, एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स नहीं छोड़ रहे हैं, वह फ्रेंचाइजी के महराजा की तरह हैं, और कोचिंग की भूमिका में बदल जाएंगे।
इस बात की संभावना बहुत कम है कि सीएसके उन्हें जाने देगा। धोनी सीएसके के लिए एक दिग्गज की तरह रहे हैं और टीम उस ज्ञान को बनाए रखना चाहेगी जो वह खिलाड़ियों को प्रदान करते हैं। धोनी भले ही बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न पाएं लेकिन उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल के साथ सीएसके की सफलता में एक अमूल्य योगदान दिया है। आईपीएल के शेष सत्र की शुरुआत सितंबर में होगी जिसका आयोजन सुंयक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। धोनी का इरादा एक बार फिर टीम को अंतिम चार में पहुंचाने का होगा।