फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका में युवा बल्लेबाजों की क्लास ले रहे कोच फ्लेचर

Mon, 19 Aug 2013 02:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे के लिए भारतीय टीम प्रबंधन जोरदार तैयारियों में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में बीसीसीआई ने भारतीय कोच डंकन फ्लेचर को वहां का जायजा लेने भेज दिया है।
विज्ञापन

भारत ए टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है और वहां पर युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। त्रिकोणीय सीरीज जीतने के बाद भारत ए टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ दो चार दिवसीय (अनाधिकृत टेस्ट) मैच खेलने हैं।
टीम इंडिया के कोच फ्लेचर चेतेश्वर पुजारा की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। पहला मैच 17 अगस्त से शुरू हो गया है और मैच में अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान पुजारा के अलावा रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने भी शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

दूसरा मैच 24 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा।
टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में अब तक का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। उसने वहां पर अब एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 
दक्षिण अफ्रीका में फ्लेचर कप्तान पुजारा के अलावा शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मुरली विजय और अंजिक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों को वहां की तेज पिच पर उनकी बल्लेबाजी की क्षमता को परखेंगे।
विज्ञापन

जबकि कोच की गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे, जयदेव उनादकट और शहबाज नदीम पर निगाहें रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें