फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पत्नी ने खींचा अंडकोष, पति अस्पताल में

Mon, 19 Aug 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा कोई नई बात नहीं है। लेकिन कई बार दोनों के बीच मामला इतना बढ़ जाता है कि नुकसान की भरपाई मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


अमेरिका के एरिजोना में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पत्नी को जेल भेजा गया है। दोनों के बीच बहस से शुरू हुए झगड़े में खूब मारपीट हुई।

इसी दौरान सिल्विया येजी ने अपने पति का अंडकोष पकड़कर दबा दिया, जिससे उसकी त्वचा फट गई। दोनों के बीच झगड़ा सवेरे 4 बजे हुआ और देखते-देखते मामला काबू से बाहर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक येजी ने अपने पति का अंडकोष तब तक दबाया, जब तक उससे खून नहीं आने लगा। इन दोनों के तीन बच्चे हैं।

पति के मुताबिक येजी यही नहीं रुकी। इसके बाद वह पति पर कूदी और उसका दम घोंटने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे ऐसा लग रहा था, जैसे वह बेहोश होने वाला है।

पुलिस के सवाल-जवाब करने पर येजी ने अपनी हरकतों के लिए शराब को जिम्मेदार ठहराया है। उस पर आरोप है कि वह खूब शराब पीती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें