आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका को दे सकता है। आईसीसी इस बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेजबानी अमेरिका और क्रिकेट वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से दे सकता है।
आईसीसी की नजरें 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर है। इसके लिए वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका को दे सकता है। आईसीसी इस बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेजबानी अमेरिका और क्रिकेट वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से दे सकता है।
विज्ञापन
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आईसीसी टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए स्थानों का चयन अहम होगा। इसमें दुनियाभर में इसके प्रसार पर जोर रहेगा। अगर सब कुछ प्लान के तहत हुआ तो यह 2014 के बाद पहला विश्वस्तरीय टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिलेगी।'
आईसीसी अपने विश्वस्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी और प्रसारक अधिकार किसी एसोसिएट या उभरते देश को देने के प्रयास में है। ऐसी उम्मीद है कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें शामिल हो सकती हैं यानी 2021 की तुलना में यहां मैचों की संख्या भी 55 हो जाएगी।