फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा धोनी में अभी है दम, उनका विकल्प मिलना मुश्किल

Tue, 28 Feb 2017 09:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने क्रिकेट करियर के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने लिया था। जिसके बाद हाल में ही उन्होंने  टी-20 और वन डे क्रिकेट फार्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी।  इसके बाद आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से भी हटा दिया गया। 
विज्ञापन


पूर्व कप्तान एमएस धोनी जून तक किसी मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हाल फिलहाल धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी राज्य टीम झारखंड का नेतृत्व कर रहे हैं। इस सीरिज में पूर्व भारतीय कप्तान अपने पूरे दमखम के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ हुए मैच में 107 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 129 रनों की पारी खेली। इस मैच में झारखंड ने छत्तीगढ़ को 78 रनों से शिकस्त दी। 

छत्तीसगढ़ के कप्तान मोहम्मद कैफ का कहना है कि धोनी फिलहाल जिस तरह खेल रहे हैं यह उनका नेचुरल खेल है। मेरा मानना है कि उनमें अभी भी तीनों फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है। वह अभी भी कई खिलाड़ियों के मुकाबले बेहतर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'धोेनी जैसा दूसरा कोई नहीं'

- फोटो : file photo
कैफ का कहना है कि टीम इंडिया को धोनी जैसा दूसरा कोई खिलाड़ी मिलना नामुमकिन है। मैं धोनी को उनके शुरुआती दिनों से देख रहा हूं, और जितना मैं समझता हूं आप मात्र प्रैक्टिस करके धोनी नहीं बन सकते। 

विजय हजारे सीरीज में धोनी की शतकीय पारी के कहीं ज्यादा महत्वपुर्ण यह है कि उन्होंने टीम को बेहद ही नाजुक स्थिति से उबारा। धोनी जब क्रीज पर आए, उस वक्त टीम 6 विकेट के नुकसान पर महज 57 रन ही बना पाई थी। धोनी ने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि टीम को खराब स्थिति से बाहर निकालकर जीत दिलाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें