फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने ED को दी माल्या की 4200 करोड़ की संपत्ति नीलाम करने की इजाजत

Tue, 28 Feb 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भगौड़ा घोषित किए जा चुके कारोबारी विजय माल्या की 4200 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के फैसले को एक विशेष अदालत ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद माल्या पर एजेंसी तेजी से कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में "मनी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट" के तहत ईडी पिछले साल ही विजय माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर चुकी है। इस आदेश में 4200 करोड़ के भुगतान के लिए माल्या की कई संपत्तियों की कुर्की होनी है।

जिसमें उनके फ्लैट, फार्म हाउस, शेयर और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं। ये संपत्तियां माल्या और उनकी सहयोगी कंपनियों के नाम  हैं।
विज्ञापन

एजेंसी ने कहा था अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति

विजय माल्या - फोटो : Getty
ऐजेंसी ने कुर्की का आदेश जारी करते हुए कहा था कि 4234.84 करोड़ बुक मूल्य की ये संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है।

एजेंसी ने दावा किया है कि माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस और यूनाइटेड बेवरेज होल्डिंग्स के साथ साजिश रची और बैंकों के गठजोड़ से कर्ज हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें