पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रघुनाथ चंदोरकर शनिवार को 100 वर्ष के हो गए और वह जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। चंदोरकर ने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, उन्होंने महाराष्ट्र (1943-44 से 1946-47) और बॉम्बे (1950-51) का प्रतिनिधित्व किया था।