आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एन श्रीनिवासन झुकने को तैयार नहीं है। कोर्ट ने उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का आदेश जारी किया था।
लेकिन श्रीनिवासन की बढ़ती प्रतिक्रिया यही बता रही है कि वह किसी भी कीमत पर छह सप्ताह में होने बीसीसीआई के चुनाव में लड़ने की तैयारी में है। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो वह अपने किसी खास को बोर्ड अध्यक्ष की गद्दी पर बिठाकर रिपोट अपने हाथ में रखना चाहेंगे।
हाल ही में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवांर की ओर से भी बीसीसीआई के चुनाव में ताल ठोकने के संकेत मिले थे। जिसके बाद श्रीनिवासन काफी सक्रिय हो गए है। वह इस बाजी को अपने पाले में करने के लिए तिगड़म आजमा रहे है।