आपको याद होगा नेटवेस्ट सीरीज 2002 का वह दृश्य जब टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने ऐतिहासिक जीत के बाद अपनी शर्ट उतारकर हाथ में लहराई थी।
लॉर्ड्स में हुए उस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड के 325 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया था। युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की वो यादगार पारी, जिसने इस लगभग नामुम्किन लक्ष्य को पूरा किया।
लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि गांगुली ने अपनी शर्ट इंग्लिश टीम के तत्कालीन ऑलराउंडर एंड्रयू फिलंटाफ को सबक सीखाने के लिए उतारी थी।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि गांगुली सीरीज जीतने के बाद कुछ अलग करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने पूरी टीम को उनका साथ देने की भी बात कही थी। लेकिन फिर अचानक ही टीम का मूड चेंज हो गया।