फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने हासिल की ये विशेष उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने, जानें

Fri, 12 Jul 2024 11:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

गेंदबाजो के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 79 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। स्टोक्स टेस्ट में 6000 रन बनाने के साथ ही 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्टोक्स के अलावा यह कारनामा सर गारफील्ड सोबर्स और जैक कैलिस ही कर चुके थे। स्टोक्स इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि दर्ज की है। 
विज्ञापन

सोबर्स ने 93 टेस्ट खेले और 8032 रन बनाए और 235 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने करियर में 166 टेस्ट मैच खेले और 13289 रन बनाए तथा 292 विकेट भी अपने नाम किए। स्टोक्स ने अपने 103वें टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि दर्ज की। उनके नाम फिलहाल 6320 रन और 201 विकेट हैं। 

मैकेंजी को आउट कर एलीट लिस्ट में हुए शामिल
स्टोक्स ने अपने पहले ही ओवर में किर्क मैकेंजी को खाता खोले बिना आउट किया और यह उपलब्धि दर्ज कर ली। स्टोक्स इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन और 300 विकेट पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे पहले कार्ल हूपर, सनथ जयसूर्या, जैक कैलिस, शाहिद अफरीदी और शाकिब अल हसन शामिल हैं। स्टोक्स ने फिर माइकल लुईस को आउट किया जो टेस्ट में उनका 201वां विकेट था। 

विज्ञापन

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा
अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजो के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 79 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा है। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड की पहली पारी 371 रन पर ऑलआउट की। हालांकि, मेजबान टीम वेस्टइंडीज पर 250 रनों की बढ़त लेने में सफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें