फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, मेजबान ने ली बढ़त

Mon, 28 Aug 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
जेसन होल्डर - फोटो : sportskeeda
विज्ञापन
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज पर 2 रन की बढ़त हासिल की जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं। 
विज्ञापन



स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 59 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बना लिए थे। जो रूट 45 और डेविड मलान 21 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी 258 रन पर ऑलआउट हुई थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 427 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : होप और क्रैग ब्रेथवेट के शतकों से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दिया करारा जवाब

दूसरे दिन के स्कोर 329/5 से आगे खेलते हुए आज वेस्टइंडीज को जेम्स एंडरसन ने दो शुरूआती झटके दिए। शाई होप अपने कल के ही स्कोर 147 पर आउट हो गए। हालांकि जर्मेन ब्लैकवुड ने 49 और कप्तान जेसन होल्डर ने 43 रनों की उम्दा पारी खेलकर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज की पारी 427 पर समाप्त हुई। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 5 और बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिए। ब्रॉड और वोक्स ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड 94 रनों तक इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके थे। एलिस्टेयर कुक (23) ने मार्क स्टोनमैन के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। स्टोनमैन ने पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया और 52 रन बनाये। 

टॉम वेस्टली (8) फिर से फ्लॉप रहे। इसके बाद चौथे विकेट के लिए जो रूट और डेविड मलान अविजित 78 रन जोड़ चुके हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से होल्डर ने दो और शैनन गेब्रियल ने 1 विकेट लिया है।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोरकार्ड :

इंग्लैंड: पहली पारी 258/10 और दूसरी पारी 171/3 (स्टोनमैन 52, रूट 45*, होल्डर 2/44)

वेस्टइंडीज पहली पारी: 427 रन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें