फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK ने दिखाया शशिकला-दिनाकरन को बाहर का रास्ता, Jaya TV पर किया कब्जा

Mon, 28 Aug 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंट चुकी एआईएडीएमके में जारी उथल-पुथल में बड़ा मोड़ आ गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनालीसामी और उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने फैसला लेते हुए वी के शशिकला और उनके भत्तीजे टीटीवी दिनाकरन को पार्टी से निकालने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं पार्टी उन निर्देशों को खत्म करने वाली है जो कभी शशिकला ने लिए थे।
विज्ञापन

  AIADMK passes four resolutions: Party mouthpieces Namadhu MGR and Jaya TV will be retrieved legally. — ANI (@ANI) August 28, 2017
चेन्नई में हुई बैठक की अध्यक्षता सीएम पनीरसेल्वम कर रहे थे, जिसमें ये फैसला भी लिया गया है कि मैग्जीन, नमथू एमजीआर और जया टीवी पर भी पार्टी का आधिकारिक मालिकाना किया जाएगा।
  AIADMK passes four resolutions: Party mouthpieces Namadhu MGR and Jaya TV will be retrieved legally. — ANI (@ANI) August 28, 2017
ये फैसला ठीक दो हफ्ते बाद आया है, जब पनीरसेल्वम और पनालीसामी ने हाथ मिला लिया। बताया जा रहा है कि दिनाकरन के सपोर्ट में करीब 21 विधायक हैं और ऐसे में पार्टी में बड़े घमासान की उम्मीद लगाई जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शशिकला के करीब माने जाने वाले विधायक ने धमकी दी कि अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो इसका अंजाम बेहद खतरनाक होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: AIADMK विलय: पन्नीरसेल्वम ने कहा- जल्द ही एक अच्छी खबर सुनने को मिलेगी

दिनाकरन के सपोर्टर थंगा तमीलसेल्वम ने कहा कि अगर पार्टी ने ऐसा फैसला लिया तो इसकी वजह से दंगे हो सकते हैं। बागी विधायकों ने गर्वनर को फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए दो दिन की डेडलाइन दी है। बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई महीने से पार्टी में मालिकाने का विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें