फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Josh Baker: जन्मदिन से पहले इंग्लैंड के घातक स्पिनर ने तोड़ा दम, 20 की उम्र में हुई मौत, जानें कैसा रहा करियर

Thu, 02 May 2024 10:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के घातक स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया। उन्होंने 20 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बेकर की मौत की पुष्टि वॉर्सेस्टरशायर की तरफ से की गई।
विज्ञापन
जोश बेकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के घातक स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया। उन्होंने 20 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बेकर की मौत की पुष्टि वॉर्सेस्टरशायर की तरफ से की गई। हालांकि, अब तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। इस घटना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हैरानी की बात यह है कि बेकर का निधन उनके जन्मदिन से ठीक 14 दिन पहले हुआ है। 16 मई को वह अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाले थे। 
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जताया दुख
वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब की तरफ से कहा गया कि जोश बेकर के असामयिक निधन ने सभी को हैरान कर दिया है। क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले जाइल्स ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "जोश के निधन की खबर ने हम सभी को दुखी कर दिया है। जोश एक टीम के साथी से कहीं अधिक थे, वह हमारे क्रिकेट परिवार के अभिन्न अंग थे। हम सभी उसे बहुत याद करेंगे। हमारा सारा प्यार और प्रार्थनाएं जोश के परिवार और दोस्तों के लिए हैं।"

जाइल्स ने आगे कहा, "इस अत्यंत कठिन समय के में क्लब जोश के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों का समर्थन करने के लिए समर्पित है। हम अपने दुःख में एकजुट हैं और उनकी स्मृति को उल्लेखनीय व्यक्ति के अनुरूप सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
विज्ञापन


तीन साल के करियर में हासिल किए 70 विकेट
बता दें कि, साल 2003 में जन्म लेने वाले बेकर वॉर्सेस्टरशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते थे। साल 2021 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इस प्रारुप में कुल 22 मुकाबले खेले। इसके अलावा 17 लिस्ट ए और आठ टी20 मैच भी खेले। इनमें उन्होंने क्रमश: 43, 24 और तीन विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें