फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड का यह स्टार गेंदबाज निजी कारणों से लौटा अपने देश, पांचवें टेस्ट से भी हुआ बाहर, जानें

Fri, 23 Feb 2024 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ईसीबी ने प्रेस रिलीज में कहा- रेहान अहमद निजी कारणों से घर लौट रहे हैं। वह भारत वापस नहीं आएंगे और हम किसी विकल्प को नहीं चुन रहे हैं।
विज्ञापन
रेहान अहमद - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार स्पिनर रेहान अहमद रांची में भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट की शुरुआत से पहले घर लौट गए। इस वजह से कप्तान बेन स्टोक्स ने शोएब बशीर को सीरीज के चौथे मैच के लिए टीम में शामिल किया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी किया, जिसमें रेहान के घर वापस जाने के फैसले की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया है कि स्पिनर निजी कारणों से लौटे हैं और उन्हें व्यक्तिगत आपातकाल की स्थिति थी। बोर्ड ने स्पिनर के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की। रेहान पांचवें टेस्ट के लिए भारत नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


ईसीबी ने प्रेस रिलीज में कहा- रेहान अहमद निजी कारणों से घर लौट रहे हैं। वह भारत वापस नहीं आएंगे और हम कोई विकल्प नहीं चुन रहे हैं।


रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में चौथे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाज आकाश दीप ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा अपनी पहली टेस्ट कैप सौंपे जाने के बाद भारत के लिए डेब्यू किया। 27 वर्षीय आकाश भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें