फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECB: जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया एलान, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी टेस्ट

Sat, 11 May 2024 05:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

 एंडरसन को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज सीरीज पर नजर रखते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब साफ था कि 41 साल के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
James Anderson - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया। एंडरसन 10 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में आखिरी बार इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरेंगे। 41 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने फैसले की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को निजी बयान के जरिए दी। एंडरसन इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI
मैकुलम ने एंडरसन को दिया था संदेश 
ऐसी खबरें सामने आई थी कि एंडरसन को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज सीरीज पर नजर रखते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब साफ था कि 41 साल के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर पूरा होने वाला है। हालांकि, एंडरसन ने अब तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्वयं संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 

लॉर्ड्स पर खेलेंगे आखिरी टेस्ट
एंडरसन ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस साल जुलाई में लॉर्ड्स पर होना वाला टेस्ट मेरा इस प्रारूप का अंतिम मैच होगा। अपने देश के लिए 20 वर्षों तक खेलना मेरे लिए शानदार सफर रहा है। जब मैं बच्चा था तब से यह खेल खेलना चाहता था। मैं इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरना मिस करूंगा। लेकिन मुझे पता है कि यह आगे बढ़ने का यह सही समय है और अन्य लोगों को उनके सपने पूरे करने देना है क्योंकि इससे अच्छा अहसास कुछ नहीं होता। 
 

उन्होंने कहा, मैं यह सब डेनिएला, लोला, रुबी और मेरे माता-पिता के समर्थन के बिना नहीं कर सकता था। मैं इन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके अलावा कोच, खिलाड़ियों का भी आभार व्यक्त करता हूं जो मेरे साथ रहे। मैं जीवन में आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं। इतने सालों तक मेरा समर्थन करने के लिए सभी को धन्यवाद। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। 
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन - फोटो : अमर उजाला
एंडरसन ने 2003 में शुरू किया था करियर 
एंडरसन ने मई 2003 में शुरू हुए अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 194 वनडे और 19 टी20 के साथ 187 टेस्ट खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट के साथ सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। एंडरसन टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने तेज गेंदबाज हैं। एंडरसन ने इस साल की शुरुआत में भारत में खेले गए पांच मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें