फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Vince Attacked: इंग्लैंड के क्रिकेटर जेम्स के घर पर दो बार हुआ हमला, कार और घर के शीशे तोड़े, वीडियो

Wed, 17 Jul 2024 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विंस ने सार्वजनिक तौर पर मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई इन हमलों के संबंध में कुछ जानता है तो उनसे साझा करे या हैम्पशायर पुलिस से संपर्क करे।
विज्ञापन
जेम्स विंस के घर और कार पर हमला करते हमलावर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के क्रिकेटर और हैम्पशायर के कप्तान जेम्स विंस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि साउथैम्पटन स्थित उनके घर पर दो बार हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अपना गृहनगर छोड़ना पड़ा। इन हमलों में उनकी कार और घर के शीशे तोड़े गए। विंस वहां अपनी पत्नी, सास और दो बच्चों के साथ रहते थे। इस हमले का वीडियो भी अब सामने आया है। 
विज्ञापन


दो बार हुआ विंस के घर पर हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला हमला तीन महीने पहले हुआ था जबकि दूसरा हमला ठीक एक महीने बाद हुआ। इन हमलों से उनका परिवार दहशत में आ गया। वहीं, दूसरे हमले का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर विंस के घर पर पत्थरों से हमला करते दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।

विंस को मिला क्रिकेट संरक्षकों का समर्थन
इन हमलों के बाद हैम्पशायर, ईसीबी और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने भी मामले का संज्ञान लिया और जांच के लिए खुफिया फर्मों को काम पर रखा गया था, लेकिन उनकी जांच से अब तक बहुत कम जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हमले वित्तीय मकसद का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, विंस और उनकी पत्नी एमी पर कोई कर्ज नहीं है। 
विज्ञापन


विंस ने की मदद की अपील
वहीं, विंस ने अब सार्वजनिक तौर पर मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई इन हमलों के संबंध में कुछ जानता है तो उनसे साझा करे या हैम्पशायर पुलिस से संपर्क करे। विंस ने कहा, "हमें स्थानीय स्तर पर और बोर्ड से भी बहुत समर्थन मिला है। हमने निजी सुरक्षा कर्मियों को भी शामिल किया है, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। हालांकि, अगर कोई और जानकारी देता है तो वह शानदार होगा, क्योंकि यह सब खत्म होना ही चाहिए।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें