इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक बयान में कहा मैं अपनी टीम के साथियों के साथ बाहर निकलना मिस करूंगा, मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ नर्वस भावना के साथ नहीं खेलूंगा जिसमें गेंदबाजी भी शामिल है। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद पर किसी को भी आउट कर सकता था। मोईन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड को उनकी कमी खलेगी। वह सात वर्षों से अपने देश के लिए टेस्ट खेल रहे थे।
आईपीएल में जारी है मोइन का जलवा
मौजूदा समय में मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में खेल रहे हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। सीएसके के लिए इस सत्र में वह काफी सफल रहे हैं। आईपीएल 2021 में मोईन 9 मैचों में 261 रन बना चुके हैं जिसमें उनका एक अर्धशतक शामिल है।