फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने शुरू की 'दूसरी पारी', क्लेयर रेटक्लिफ से की शादी

Sun, 15 Oct 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और क्लेयर रेटक्लिफ - फोटो : twitter
विज्ञापन
विवादों से घिरे रहने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी मंगेतर क्लेयर रेटक्लिफ से समरसेट के चर्च में शनिवार को शादी की। 26 वर्षीय ऑलराउंडर की शादी में इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर्स जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड और एलिस्टर कुक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


स्टोक्स पर पिछले महीने ब्रिस्टल में नाईटक्लब में मारपीट के कारण जांच चल रही है। इस दौरान ऑलराउंडर के दाएं हाथ में चोट भी लगी और शादी के कार्यक्रम में भी उनके हाथ पर बैंडेज बंधी हुई दिखी।

स्टोक्स को इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर तीसरे वन-डे में जीत के कुछ घंटो के बाद 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर किसी व्यक्ति को शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप था। हालांकि, उन्हें बिना किसी जुर्माने के रिलीज कर दिया गया, लेकिन उन पर अभी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


रेटक्लिफ इंग्लिश ऑलराउंडर के दो बच्चों की मां हैं। शादी के बाद नजदीकी होटल में शाही रिसेप्शन भी रखा गया। बता दें कि यह जोड़ी 2013 में एंगेज हुई थी।

हालांकि, स्टोक्स के एशेज सीरीज में खेलने पर संदेह बना हुआ है, क्योंकि उन्हें पिछले महीने नाइटक्लब में हुई लड़ाई के बाद उन्हें चोट पहुंचाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

स्टोक्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह क्रिकेटर पिछले महीने ब्रिस्टल में हुई घटना का स्पष्टीकरण देगा, जिसके कारण उनका एशेज सीरीज के लिए टीम में स्थान भी जा सकता है। स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे क्योंकि वह इंतजार करेंगे कि उनके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए जाएंगे या नहीं। हालांकि उन्हें 23 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से अभी बाहर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्टोक्स-रेटक्लिफ के अलावा इस अवतार में दिखे इंग्लिश क्रिकेटर्स

बेन स्टोक्स और क्लेयर रेटक्लिफ

बेन स्टोक्स के दाएं हाथ में चोट भी लगी और शादी के कार्यक्रम में भी उनके हाथ पर बैंडेज बंधी हुई दिखी


फोटो सौजन्य- wenn


इंग्लैंड टीम के जोस बटलर, सैम बिलिंग्स और इयोन मॉर्गन भी शामिल हुए। फोटो सौजन्य- pa
क्लेयर रेटक्लिफ ने शादी से पहले शानदार फोटो खिंचवाई. फोटो सौजन्य - SWNS
  Beautiful day for a friends wedding!! Plus my date isn't looking too bad either 👌🏼😍🎉 pic.twitter.com/hG3IsS4n1b — Ian Bell (@Ian_Bell) October 14, 2017


इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट इस अवतार में नजर आए। फोटो सौजन्य- PA

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक अपनी पानी एलिस के साथ, स्टुअर्ट ब्रॉड और पॉल कॉलिंगवुड भी साथ में नजर आए। फोटो सौजन्य- PA
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें