पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट पर बैन लगाए। दरअसल, पाकिस्तानी फैंस ने ये दावा गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमले के बाद किया है।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बस पर हमला हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 8 विकेट से जीता था, जिससे नाखुश कुछ फैंस ने बस पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिया था। इस घटना में किसी खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स सुरक्षित होटल पहुंचे।
अगले दिन असम पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया और फिर स्थिति पर नियंत्रण पाया। इसके बाद असम में फैंस ने अपनी गलती स्वीकार की। पाकिस्तानी फैंस का मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करने के लिए भारत सुरक्षित जगह नहीं है।
कुछ पाकिस्तानी फैंस ने भारत को दागदार बनाने के इरादे से आपत्तिजनक ट्वीट्स भी किए। यही नहीं, उन्होंने आईसीसी से भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट को बैन करने की मांग भी की।
इतने आपत्तिजनक ट्वीट्स किए और भारत को बताया आतंकी देश
टीम इंडिया
Alhamdullilah. Thanks to Allah . Pakistan is safe country. India is behind in all terrorists activities
— Adil Raza 🇵🇰 (@AdilRaza1991) October 10, 2017
(पाकिस्तान सुरक्षित देश है, आतंकवादी गतिविधियों के पीछे भारत का हाथ है)
This is the real face of India, so @ICC should ban the cricket in India.These goons terrorise the common ppl &call world's democratic cntry.
— дhMд) ┳Дnv!r (@CoMn3rD311) October 12, 2017
(ये भारत का असली चेहरा है, आईसीसी को भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट बैन करना चाहिए, ये गुंडे आम आदमी को डराते हैं और दुनिया में अपने आप को लोकतांत्रिक देश कहते हैं)
And then they say #Pakistan is not a safe place.
I can assure you @AaronFinch5 that Pakistan is ever safer than #India.
We are a peaceful & cricket loving nation
We want our cricket back
And we will do InshaAllah #HopeNotOut https://t.co/1wgI4oV3Us
— HAMAS \o/ (@HamasulGhani) October 11, 2017
(वो कहते हैं कि पाकिस्तान सुरक्षित नहीं है, आरोन फिंच मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भारत से सुरक्षित पाकिस्तान है, हम अपना क्रिकेट वापस चाहते हैं और हम ऐसा जरूर करेंगे)
@ICC #India is a big #Terrorist country, Now what’ll you take action against #India ? @Australia @stevesmith49 @ImKohli18 #IPL @Ausport
— sajid kashmiri (@sajidkashmiri11) October 10, 2017
(आईसीसी, भारत बड़ा आतंकी देश है, अब आप भारत के खिलाफ क्या एक्शन लेंगे?)
Hindutva extremists attack Australian #Cricket team's bus with stones after #Australia beat #India.India is unsafe for international Cricket https://t.co/r0FdxIhVzW
— Zain Khan (@ZKhanOfficial) October 10, 2017
(हिंदुत्व को बढ़ावा देने वाले लोगों ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बस पर पत्थरों से हमला किया, इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए भारत असुरक्षित है)
यहां यह बताना सही होगा कि पाकिस्तान में आठ साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई। 2009 में श्रीलंका की टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से इंकार कर दिया। जिम्बाब्वे के अलावा किसी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। यही नहीं, शनिवार को श्रीलंका के क्रिकेटरों ने भी लाहौर में एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने से इंकार कर दिया।