फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SL: इंग्लैंड के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बने जेमी स्मिथ, 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 23 Aug 2024 07:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 111 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ का यह शतक उनके करियर के चौथे टेस्ट मुकाबले में आया। 
विज्ञापन
जेमी स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए जोरदार शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने 94 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

जेमी स्मिथ - फोटो : twitter
मैनचेस्टर में श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले में जेमी स्मिथ ने 136 गेंदों में दमदार शतक जड़ा। यह उनके करियर का पहला शतक है। इसी के साथ वह इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड पहली पारी में बढ़त बनाने में कामयाब हुआ। 

जेमी स्मिथ - फोटो : twitter
इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट शतक लगाने वाले जेमी स्मिथ सबसे युवा विकेटकीपर बन गए। उन्होंने लेस एम्स का रिकॉर्ड तोड़ा। पूर्व क्रिकेटर ने 1930 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट शतक लगाया था। उस समय उनकी उम्र 24 साल,60 दिन थी। वहीं, जेमी स्मिथ ने मैनचेस्टर में 24 साल, 40 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। 
विज्ञापन

जेमी स्मिथ - फोटो : twitter
इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 111 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ का यह शतक उनके करियर के चौथे टेस्ट मुकाबले में आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें