उन्होंने आगे कहा, 'कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजों के मैच विनिंग प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है। वह पूरी तरह से एक या दो बल्लेबाजों पर निर्भर रहते हैं। विदेशी सरजमीं पर, खासतौर पर इंग्लैंड की परिस्थितियों में। अगर आपको इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना है तो आपके बल्लेबाजों को एकजुट होकर बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। आप यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि एक या दो बल्लेबाज प्रदर्शन करें और आप सीरीज जीत जाएं।'
इस दौरान लक्ष्मण ने अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज अनुभवी है। सबकी अपनी अपनी खेलने का तरीका है। बस जरूरत है टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों में विश्वास जगाने की। बता दें कि इंग्लैंड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। साल 2018 में टीम को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 में भी भारतीय टीम को 3-1 से हार झेलनी पड़ी थी।