फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई टीम इंडिया, जानें पहली पारी में कब-कब हुआ ऐसा

Thu, 26 Aug 2021 08:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को 151 रनों से हराने वाली टीम इंडिया लीड्स में महज 78 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारतीय टीम केवल 40.4 ओवर ही खेल पाई। रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) के अलावा ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। वहीं, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सहित तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। पहली पारी में टीम इंडिया 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि टॉस जीतकर पहली पारी में कब-कब हुआ ऐसा?

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा सबसे छोटा स्कोर
बता दें कि 78 रन का यह स्कोर भारत का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा जबकि कुल नौवां सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1974 में 42 रन और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में 26वीं बार है, जब टीम इंडिया 100 से कम के स्कोर पर सिमट गई। वहीं, पिछले नौ महीने में यह दूसरा मौका है, जब भारतीय टीम पारी में 100 रन भी बनाने में नाकाम रही है। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टीम दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उसका सबसे छोटा स्कोर था।

भारत का पिछले 34 साल में पहले दिन की पिच पर यह सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय टीम पिछली बार पहले दिन की पिच पर 100 रन से कम के स्कोर पर 1987 में आउट हुई थी जब नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर वेस्टइंडीज ने दिलीप वेंगसरकर की अगुवाई वाली टीम को 75 रन पर समेट दिया था। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहली पारी में भारत के सबसे कम स्कोर 
 
बनाम रन      मैदान साल
वेस्टइंडीज    75        दिल्ली        1987 
दक्षिण अफ्रीका   76     अहमदाबाद  2008 
इंग्लैंड    78       लीड्स     2021 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें