भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चाहती थी कि दोनों टीमों के बीच कम से कम दो वार्म-अप मैच हो। इसके लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध भी किया लेकिन ईसीबी ने उसे ठुकरा दिया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार वे अगस्त में पहले टेस्ट से पहले अपने खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर चार दिवसीय दो मैच खेलेंगे।' भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईसीबी से कुछ अभ्यास मैच कराने का अनुरोध किया था लेकिन कोविड-19 हालात के कारण इस तरह की योजना को पूरा करना मुश्किल होगा।