फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, तय समय से होगा पांचवां टेस्ट मैच

Fri, 10 Sep 2021 09:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
ओवल टेस्ट के दौरान विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ी - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच तय समय पर यानी आज शुक्रवार से होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार के कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी खिलाड़ियों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया। यही नहीं भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को भी एहतियातन रद्द करना पड़ा। इसकी वजह से मैच के रद्द होने की चर्चा भी शुरू हो गई है। हालांकि दिन में इस पूरे मामले पर बीसीसीआई की आंतरिक बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। 
 
भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पांचवें टेस्ट मैच को हरी झंडी मिल गई। इंग्लैंड क्रिकेट की तरफ से ट्वीट कर मैच के होने की बात कही गई। बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। इसमें मेहमान टीम के पास अभी 2-1 की मजबूत बढ़त भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें