फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एशेज सीरीज को मंजूरी दी, कई शर्तों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी इंग्लैंड की टीम

Fri, 08 Oct 2021 11:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Ashes series 2021-22: एशेज सीरीज की शुरुआत आठ दिसंबर से होगी, इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सशर्त मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज तय समय पर हो सकती है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एशेज सीरीज के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है। शनिवार को हुए एक बैठक में बोर्ड ने इस दौरे को मंजूरी दी। बोर्ड ने कहा कि इंग्लैंड की टीम कि आगामी एशेज सीरीज खेलने पहुंचेगी, लेकिन अभी कई शर्तों पर चर्चा होना बाकी है। ईसीबी ने जारी बयान में कहा, 'एशेज दौरे के लिए हमने आगे की प्रगति को सुविधाजनक बनाने और टीम का चयन करने की अनुमति दे दी। मगर अभी कई शर्तों पर चर्चा होना बाकी है, जिन्हें इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फ्लाइट में चढ़ने से पहले सुलझा लिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया, 'यह फैसला हमारे यात्रा करने से पहले कई महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करने के अधीन है। दरअसल, इंग्लैंड के कई क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया में कड़े क्वारंटीन नियमों और 11 हफ्ते तक चलने वाले लंबे दौरे पर परिवार को साथ ले जाने की अनिश्चितता को देखते हुए चिंता व्यक्त की थी। बटलर और रूट के परिवार में छोटे बच्चे हैं। इसी वजह से इन दो खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा आपत्ति जताई थी। इसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी नियमों में ढ़ील देने और परिवार को साथ लाने की अनुमति देने की बात कही थी।

विज्ञापन

क्या था इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान

इससे पहले सोमवार की सुबह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के साथ भी बातचीत की जा रही है और अभी तक सकारात्मक नतीजे मिले हैं। बोर्ड ने कहा था "खिलाड़ियो और स्टाफ से एशेज सीरीज को लेकर बातचीत हुई है। इस सीरीज के लिए जो भी व्यवस्था की जाएगी, उसके बारे में हमने अपने खिलाड़ियों को बताया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के साथ भी लगातार बातचीत हो रही है। सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि खिलाड़ियों और स्टाफ को ऐसे हालात मिलें, जिसमें वो बेहतर प्रदर्शन कर सकें और यह सीरीज आगे बढ़ सके।"
विज्ञापन

8 दिसंबर से होनी है सीरीज

एशेज सीरीज 8 दिसंबर से शुरू होनी है, जो 18 जनवरी को समाप्त होगी। इस सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इस सीरीज में जीतने वाली टीम को टेस्ट चैंपियनशिप में काफी फायदा होगा। इसके अलावा एशेज टेस्ट सीरीज क्रिकेट की सबसे रोमांचक और अहम सीरीज में से एक है, जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें