फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs PAK: टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Wed, 14 Jul 2021 02:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे कप्तान इयोन मॉर्गन की वापसी हुई है। 
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को देखते हुए टीम का एलान कर दिया। ईसीबी द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टी-20 टीम में नियमित कप्तान इयोन मॉर्गन की वापसी हुई है। उनके अलावा कई अनुभवी खिलाड़ी जगह पाने में सफल रहे। वहीं लेविस ग्रेगोरी और साकिब महमूद को वनडे सीरीज मेें बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिला है। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज की कप्तानी करने वाले बेन स्टोक्स को टी-20 में आराम दिया गया है। 

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज के बाद इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों को कोरोना की वजह से आइसोलेट किया गया था। जिसके चलते पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में इयोन मॉर्गन और मोइन अली सहित कई नियमित खिलाड़ी भाग नहीं ले सके थे। इंग्लैंड एकदिवसीय सीरीज के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ अपनी दोएम दर्जे की टीम उतारी थी जिसकी कप्तानी बेन स्टोक्स ने की।  बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस नई टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया। पूरी श्रृंखला में इंग्लिश खिलाड़ी छाए रहे खासकर साकिब महमूद ने कमाल की गेंदबाजी की। 

अब वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का शुरुआत होगी। इस श्रृंखला का पहला मैच 16 जुलाई को नॉटिंघम में, दूसरा 18 जुलाई को लीड्स में और तीसरा मुकाबला 20 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 सीरीज में भी इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देगी। नियमित कप्तान इयोन मॉर्गन और दूसरे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से निश्चित तौर पर इंग्लैंड की टीम मजबूत हुई है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए टी-20 सीरीज जीतना आसान नहीं होगा। 


इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम- इयोन मार्गन (कप्तान), जेसन रॉय, टॉम बान्टन, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, लेविस ग्रेगोरी, मोइन अली, मैट पर्किंसन्स, आदिल रशीद, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, टॉम करन, साबिक महमूद, जैक बाल। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें