फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: शुभमन गिल सस्ते में आउट, इंडिया ए 187 रन से पीछे, श्रेयस-पडिक्कल ने दिलाई इंडिया डी को बढ़त

Fri, 06 Sep 2024 06:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

दूसरे दिन बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल 25 रनों की पारी खेलकर सस्ते में आउट हो गए। वहीं, श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर इंडिया डी को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त दी।
विज्ञापन
शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु में और इंडिया सी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल 25 रनों की पारी खेलकर सस्ते में आउट हो गए। वहीं, श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर इंडिया डी को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त दी।
विज्ञापन

इंडिया ए बनाम इंडिया बी-दूसरा दिन
नवदीप सैनी के नई गेंद से बेहतरीन स्पैल से इंडिया बी ने शुक्रवार को दलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन स्टंप तक भारत ए के पहली पारी में 134 रन तक दो विकेट झटक लिए। मुशीर खान (181 रन, 373 गेंद, 16 चौके और पांच छक्के) के शानदार प्रयास से पहली पारी में 321 रन बनाने वाली भारत बी को अपने गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन की जरूरत थी। स्टंप तक केएल राहुल (23 रन) और रियान पराग (27 रन) क्रीज पर डटे हैं। इंडिया ए अभी 187 रन से पीछे हैं।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सैनी ने इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल (25) और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (36) को आउट किया। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने गिल और अग्रवाल के बीच पहले विकेट के लिए 57 रन साझेदारी को तोड़ते हुए अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। राहुल और पराग को सैनी, मुकेश कुमार और नितीश कुमार रेड्डी की तेज गेंदबाजी तिकड़ी से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पर दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभा ली है। इससे पहले मुंबई के बल्लेबाज मुशीर ने शानदार टाइमिंग से सैनी के साथ मिलकर रन जुटाये।

बीती रात के 105 रन के स्कोर से खेलने उतरे मुशीर ने अपनी पारी में 76 रन और जोड़े। सैनी (56 रन) ने भी उनका पूरा साथ दिया और अपना प्रथम श्रेणी में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया जिससे भारत बी ने बिना कोई विकेट खोए 30 ओवर में 88 रन जोड़ लिए। लंच के बाद दूसरे ओवर में मुशीर की क्रीज पर 484 मिनट की पारी समाप्त हुई जब कुलदीप यादव की गेंद पर पराग ने कैच लपका।
इससे उनकी 205 रन की शानदार साझेदारी का भी अंत हुआ जो दलीप ट्रॉफी के इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। उनकी यह साझेदारी 2010 में अभिषेक नायर और रमेश पोवार के बीच आठवें विकेट के लिए जोड़े गए 197 रन से बेहतर रही। मुशीर के आउट होने के बाद भारत बी की पारी तेजी से सिमट गई। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 60 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

इंडिया सी बनाम इंडिया डी-दूसरा दिन
कप्तान श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडीक्कल के तेज अर्धशतकों से इंडिया डी ने शुक्रवार को दलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन इंडिया सी के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 202 रन की कर ली। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर ने 44 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का जड़ा था जबकि पडिक्कल ने 70 गेंद में आठ चौके से 56 रन बनाए। स्टंप तक भारत डी ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 206 रन बना लिए। अक्षर पटेल (नाबाद 11 रन) और हर्षित राणा क्रीज पर थे जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला था। बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार भारत सी के लिए दिन के स्टार रहे जिन्होंने 15 ओवर 30 रन देकर पांच विकेट झटके जिसमें पडिक्कल और रिकी भुई (44 रन) के विकेट शामिल थे।

अय्यर और पडिक्कल के बीच 126 रन की साझेदारी हुई जिससे इंडिया डी की पारी संभली। इंडिया सी ने सुबह चार विकेट पर 91 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में 168 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा ने 33 रन देकर चार और अक्षर पटेल ने 46 रन देकर दो विकेट झटके। इंडिया सी के लिए अनुभवी बाबा इंद्रजीत 72 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 रन का योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें