ग्रेटर नोएडा में चल रहे दलीप ट्रॉफी के तीसरे मैच में गौतम गंभीर की इंडिया ब्लू ने सुरेश रैना की इंडिया ग्रीन की सेना के सामने रनों का पहाड़ ख़ड़ा कर दिया। इंडिया ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 707 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इस पहले दिन मंयक अग्रवाल के शतक और गौतम गंभीर के अर्धशतक के बाद इंडिया ब्लू के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन पर भी खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने 166 रन और शेल्डन जैकसन ने 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कर्णवीर शर्मा और दिनेश कार्तिक ने भी क्रमश: 57 और 48 रनों का योगदान दिया।