फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में राहुल गांधी का दौरा आज, बी निगेटिव ग्रुप खून के इंतजाम में परेशान रहे अफसर

Tue, 06 Sep 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शहर में होंगे। उनकी सेहत की निगरानी के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। सेफ हाउस बनाए जाने के साथ ही डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। वहीं दिन भर उनके बी निगेटिव ब्लड ग्रुप के लिए स्वास्थ्य महकमा हलकान रहा। प्राइवेट ब्लड बैंक से मदद लेकर इंतजाम शाम तक पूरा कर लिया गया, जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


राहुल गांधी के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सर्किट हाउस में सेफ हाउस बनाया गया है। चार फ्लीट तैयार की गई है जिसमें हर फ्लीट में दो डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहेंगे। बुधवार को वह मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस वार्ड का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे रोड शो भी करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

'राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है'

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एक एंबुलेंस उनके काफिले के साथ मौजूद रहेगी। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को बताया है कि राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है। बीआरडी और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समूह का एक-एक यूनिट ही मौजूद है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने निजी ब्लड बैंक से मदद मांगी।

गोरखनाथ ब्लड बैंक में बी निगेटिव खून पर्याप्त मात्रा में होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने राहत महसूस किया। उधर, एसपीजी ने मेडिकल कॉलेज में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। भोजन निगरानी के लिए टीम सर्किट हाउस और उस गांव में भी रहेगी, जहां पर राहुल गांधी का दलित के घर भोजन संभावित कार्यक्रम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें